यह करंट अफेयर पीआईबी , द हिन्दू व इंडियन एक्सप्रेस से लिया गया हैं। जो कि आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं IAS,RAS व अन्य PSC के लिए महत्वपूर्ण है।
Oxytocin
- दिल्ली उच्च न्यायलय द्वारा केंद्र सरकार द्वारा निजी संस्थानों द्वारा ऑक्सिटोसिन बनाने व बेचने पर प्रतिबंध लगाने वाले निर्णय को निरस्त कर दिया हैं। उच्च न्यायलय के अनुसार इसको उत्पादन को सीमित करना सही नही हैं क्योंकि इसका उपयोग केवल जंतुओं के दुरुपयोग में नही हैं इसका उपयोग अन्य कार्यो में भी किया जाता हैं।
- केंद्र सरकार ने इसका उत्पादन मात्र एक सरकारी कंपनी कर्नाटक एंटीबॉयोटिक व फार्मास्युटिकल तक सीमित कर दिया था।
- ऑक्सिटोसिन एक हार्मोन है जिसका उपयोग पशुओं में दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए व स्त्रीयों में प्रसूति को सरल बनाने में किया जाता हैं।
- कई लोगो द्वारा इसका उपयोग पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए होता हैं जिसके कारण उनमें थलेना ( थन में दर्द ) हो जाता हैं।
ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018
- वर्ष 2018 का ज्ञानपीठ पुरस्कार अंग्रेजी के लेखक अमिताभ घोष को दिया गया हैं। 2018 का ज्ञान पीठ पुरस्कार अपनी कड़ी का 54 वां पुरस्कार हैं।
- इनकी प्रमुख रचनाएं “द सर्किल ऑफ रीजन” , “फ्लड ऑफ फायर” , “द कलकत्ता क्रोमोसोम” , “द ग्लास पैलेस” , ” द हंगरी टाइड” व ” द शेडो लाइन” हैं।
- ज्ञानपीठ पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1961 में हुई थी, इसके तहत 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि , प्रशस्ति पत्र व प्रतिमा दी जाती हैं।
जोरमथगां
- मिजो नेशनल फ्रंट के प्रमुख जोरमथगां ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये तीसरी बार मिज़ोरम के मुख्यमंत्री बने हैं।
- 28 दिसम्बर को सम्पन्न हुए चुनाव में कुल 40 सीटों में 26 सीटें मिजो नेशनल फ्रंट ने प्राप्त की तथा सबसे बड़ा दल बनकर अपनी सरकार बनाई।
- 1986 में मुख्यधारा में आने के से पहले ये 20 साल तक अंडर ग्राउंड रहे थे।
- वर्ष 1998 व 2008 में मिज़ोरम के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं।