यह करंट अफेयर पीआईबी , द हिन्दू व इंडियन एक्सप्रेस से लिया गया हैं। जो कि आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं IAS,RAS व अन्य PSC के लिए महत्वपूर्ण है।
कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री
- 17 दिसंबर को कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन ने कमलनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें, बीजेपी को 109 सीट प्राप्त हुई। मध्यप्रदेश में 15 वर्षों के बाद कांग्रेस की वापसी हुई है।
- कमलनाथ 9 बार छिंदवाड़ा सीट से सांसद रह चुके हैं तथा वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे।
- वर्तमान में कमलनाथ किसी भी विधानसभा सीट से नहीं चुने गए है। इन्हें 6 माह में विधान सभा का सदस्य बनना जरूरी हैं।
कैट्रियोना : मिस यूनिवर्स 2018
- फिलीपींस की कैटरीयोना ग्रे को वर्ष 2018 का मिस यूनिवर्स का खिताब दिया गया है।
- वर्ष 2017 की मिस यूनिवर्स डेमी ले नेल पीटर्स ने इनको ताज पहनाया।
- भारत की ओर से नेहाल चूड़ास्मा ने भाग लिया था जो कि टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब ना हो सकी।
- 94 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस वर्ष मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में पहली बार ट्रांसजेंडर कैंडिडेट ने भी हिस्सा लिया।
पीवी सिंधु ने जीता वर्ल्ड टूर खिताब
- पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का खिताब जीता है, यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी है।
- इसके फाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
- पीवी सिंधु व ओकुहारा के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले हुए जिसमें पीवी सिंधु को 7 बार जीत मिली।
बेल्जियम हॉकी विश्व कप 2018 का विजेता
- ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए बेल्जियम व नीदरलैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2018 के फाइनल में बेल्जियम नीदरलैंड को 3-2 से हराकर खिताब अपने कब्जे में किया।
- बेल्जियम के विनसेंट वनास को मैन ऑफ द मैच, भारत के मनप्रीत को बेस्ट सेलिब्रेशन व बेल्जियम के अर्थान वेन डोरेन को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
- 2016 के ओलम्पिक में बेल्जियम ने रजत पदक हांसिल किया था।